Senin, 01 Mei 2017

टीएमसी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर ममता ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, भाजपा कार्यालय पर पथराव

टीएमसी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर ममता ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, भाजपा कार्यालय पर पथराव

Baca Juga

कोलकाता। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। वहीं दूसरी ओर, बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में भाजपा कार्यालय पर पथराव भी किया गया है। गौरतलब है कि एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है। इससे पूर्व शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के ही अन्य सांसद तापस पाल को गिरफ्तार किया गया था। 

सीबीआई द्वारा मंगलवार को कार्रवाई करते हुए कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया, जिसे लेकर ममता बनर्जी ने एक आपात बैठक बुलाई। बैइक में ममता ने कहा कि पीएम मोदी हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुदीप की गिरफ्तारी के विरोध में कल से धरना देना शुरू करेगी।

ममता ने कहा कि हम मोदी तथा अमित शाह की राजनीतिक बदले की भावना की घोर निंदा करते हैं। उन्होंने हमारे संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया, वे एक दिग्गज राजनीतिज्ञ हैं और हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं ममता ने इसके बदले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की गिरफ्तारी की मांग की।

ममता ने कहा कि यह सब केवल नोटबंदी के खिलाफ हमारी लड़ाई को लेकर हो रहा है। हम जनता के साथ हैं और रहेंगे, जनता के साथ रहने से हमें कोई नहीं रोक सकता और नोटबंदी के खिलाफ हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार को लेकर उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि हम इसकी निंदा और निंदा करते हैं। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के प्रतिशोधी रवैये के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी।


Source: http://khabarrn1.blogspot.co.id/2017/01/Mamata-Banerjee-took-a-dig-at-pm-modi-over-arrest-of-tmc-leader-sudip-bandyopadhyay.html
BACA JUGA :
loading...

Related Posts

टीएमसी नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर ममता ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, भाजपा कार्यालय पर पथराव
4/ 5
Oleh